Mumbai Rain: मुंबई, ठाणे, रायगढ़ के कुछ हिस्सों अभी जारी रहेगी बारिश, IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
देश के कई राज्यों में इस वक्त बारिश हो रही है. मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह झमाझम बारिश हुई है. मौसम विभाग की मानें तो आज बारिश जारी रहेगी.
- Read in
- हिंदी
देश के कई राज्यों में इस वक्त बारिश हो रही है. मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह झमाझम बारिश हुई है. मौसम विभाग की मानें तो आज बारिश जारी रहेगी. आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 3-4 घंटों के लिए मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बिजली गिरने, हल्की से मध्यम बारिश और आंधी चलने की भविष्यवाणी की है. मंगलवार सुबह हुई जोरदार बारिश से गर्मी काफी हद तक कम हो गई है तापमान में गिरावट आई है.
मंगलवार सुबह से ही ठाणे, गोरेगांव और बोरीवली इलाकों में अचानक बारिश शुरू हो गई. पूर्वानुमान के मुताबिक, बारिश अगले कुछ घंटों में दादर, परेल और दक्षिण मुंबई की ओर बढ़ने की संभावना है. बिजली गिरने और बारिश की सामान्य स्थिति के कारण काम के लिए बाहर जाने वाले लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा.
Thunderstorm accompanied with lightning and light to moderate spells of rain with gusty winds reaching 30-40 kmph very likely to occur at isolated places in the districts of Mumbai, Thane, Raigad during next 3-4 hours: IMD Mumbai
— ANI (@ANI) March 21, 2023
मुंबई में बारिश
#WATCH | Maharashtra: Mumbai wakes up to rain lashing several parts of the city. pic.twitter.com/mZmdK6bSQG
— ANI (@ANI) March 21, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2023 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

