देश

उद्धव ठाकरे पहुंचे संजय राउत के घर, परिवार समेत उनकी मां से की मुलाकात- Watch Pics

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने संजय राउत के परिवार को हौसला देने के लिए उनके भांडुप आवास पहुंचे. जहां पर पूर्व सीएम ठाकरे ने राउत की मां के साथ ही पूरे परिवार से मुलाकात की.

उद्धव ठाकरे पहुंचे संजय राउत के घर, परिवार समेत उनकी मां से की मुलाकात- Watch Pics

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) को गिरफ्तार करने के बाद जहां कोर्ट में पेश करने जा रही है. वहीं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray)  संजय राउत के परिवार को हौसला बढाने के लिए उनके भांडुप आवास पहुंचे. जहां पर पूर्व सीएम ठाकरे ने राउत की मां के साथ ही पूरे परिवार से मुलाकात की.  शिवसेना की तरफ से मुलाक़ात के वो इमोशनल पल के फोटो ट्वीटर पर शेयर किये गए हैं.

बता दें कि शिवसेना नेता संजय राउत को ईडी  1,034 करोड़ रुपये के कथित पात्रा चॉल जमीन घोटाले के सिलसिले में कई घंटो के पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया. हालंकि राउत ने अपनी गिरफ्तारी को एक साजिश का हिस्सा  बताया है. राउत का कहना है कि शिवसेना को ख़त्म करने के लिए यह साजिश हैं. लेकिन वे झुकेंगे नहीं.

देखें तस्वीर:

ANI Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2022 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).