Mumbai Bomb Blast Threat Call: मुंबई को दहलाने की साजिश? कॉल कर शख्स ने तीन जगहों को बम से उड़ाने की दी धमकी
त्योहारों के दिनों में मुंबई की तीन जगहों को बम से उड़ाने से धमकी मिली है. जानकारी के मुताबिक, कंट्रोल रूम में बीती रात यह धमकी भरा फोन आया, जिसमें अंधेरी के इनफिनिटी मॉल, जुहू का पीवीआर और सांताक्रुज स्थित सहारा के पांच सितारा होटल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई.
त्योहारों के दिनों में मुंबई की तीन जगहों को बम से उड़ाने से धमकी मिली है. जानकारी के मुताबिक, कंट्रोल रूम में बीती रात यह धमकी भरा फोन आया, जिसमें अंधेरी के इनफिनिटी मॉल, जुहू का पीवीआर और सांताक्रुज स्थित सहारा के पांच सितारा होटल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. देर रात एक बजे तक चेकिंग की गई. पुलिस ने देर रात 1 बजे तक उन जगह पर जांच की लेकिन किसी भी तरह का एक्सप्लोसिव या संदिग्ध चीज नहीं मिली.
कॉल के बाद मुंबई पुलिस और क्रांइम ब्रांच अलर्ट मोड पर आ गई है. कॉल करने वाले के बारे में अभी तक पुलिस कोई जानकारी हासिल नहीं कर सकी है. मुंबई पुलिस कॉलर की पहचान कर रही है ताकि आगे की करवाई की जा सके.
#Mumbai: Call received on main control room last night from a man about bombs being planted in various parts of the city. Among these were movie halls and malls in the Andheri-Vile parle belt. Checks were carried out as late as 1 am. But nothing untoward was found.
— TOI Mumbai (@TOIMumbai) October 19, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2022 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

