Half Cooked Medicine in Food: क्रिसमस पर शख्स ने Swiggy से खाना किया ऑर्डर, उसमें मिली आधी पकी हुई दवा
मुंबई में एक शख्स ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लियोपोल्ड कोलाबा से स्विगी से खाना ऑर्डर किया, लेकिन उसमें आधी पकी हुई दवा मिली.
Half Cooked Medicine in Food: हर साल 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस (Christmas) का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन इसका जश्न 24 दिसंबर की रात यानी क्रिसमस ईव (Christmas Eve) से ही शुरु हो जाता है. इस दौरान लोग जमकर पार्टी करते हैं या फिर बाहर से खाने का ऑर्डर देते हैं. मुंबई में एक शख्स ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लियोपोल्ड कोलाबा (Leopold Colaba) से स्विगी (Swiggy) से खाना ऑर्डर किया, लेकिन जब उसने पैक को खाने के लिए खोला तो उसके होश ही उड़ गए, क्योंकि उसमें आधी पकी हुई दवा मिली. आधी पकी दवा के साथ शख्स ने खाने की तस्वीरें एक्स पर शेयर की हैं, जो अब वायरल हो रही हैं. अपने पोस्ट के साथ शख्स ने कैप्शन लिखा है- मेरा मुंबई क्रिसमस सरप्राइज, लियोपोल्ड कोलाबा से स्विगी से खाना ऑर्डर किया, मेरे खाने में यह आधी पकी हुई दवा मिली. यह भी पढ़ें: HC on Swiggy, Zomato Food: स्विगी, जोमैटो से ऑर्डर करने के बजाय बच्चों को मां के हाथ के बना खाना दें
देखें पोस्ट-
My Mumbai Christmas Surprise ordered food from Swiggy from Leopold Colaba got this half cooked medicine in my food @Swiggy pic.twitter.com/ZKU30LzDhi
— Ujwal Puri // ompsyram.eth 🦉 (@ompsyram) December 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2023 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

