Mumbai: बीजेपी MLA आशीष शेलार का PA बताकर जेल के कैदियों के रिश्तेदारों को ठगने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई की बांद्रा पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिसके ऊपर आरोप है कि वह बीजेपी विधायक आशीष शेलार का पीए बताकर जेल में बंद कैदियों के रिश्तेदारों को ठगता था
मुंबई की बांद्रा पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिसके ऊपर आरोप है कि वह बीजेपी विधायक आशीष शेलार (BJP MLA Ashish Shelar) का पीए बताकर जेल में बंद कैदियों के रिश्तेदारों को ठगता था. पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम अमीन इरफान बेंद्रेकर है. वह उनके रिश्तेदारों तक पहुंचने के लिए सबसे पहले उनके वकीलों से संपर्क करता था. इसके बाद वह उनके बारे में पूरी जानकारी लेता था. जिसके बाद वह राज्य सरकार से सहायता का वादा करके उनसे पैसे ऐंठता था. मामले में आरोपी बेंद्रेकर को बांद्रा पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद जांच पड़ताल में जुट गई है कि उसने अब तक कितने लोगों को बीजेपी विधायक का पीए बताकर ठगा है.
कैदियों के रिश्तेदारों से पैसे ठगने के आरोप में गिरफ्तार:
Maharashtra | Accused Amin Irfan Bendrekar arrested for duping relatives of jail inmates, posing as BJP MLA Ashish Shelar's PA. The accused allegedly contacted lawyers obtained information about their clients and extorted money by promising aid from the state government. Further…
— ANI (@ANI) August 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2024 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

