Prahlad Patel Convoy Accident: मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट; एक की मौत, तीन जख्मी- VIDEO
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर विधानसभा सीट बीजेपी के प्रत्याशी प्रह्लाद पटेल के काफिला की कार एक्सीडेंट का शिकार हो गई. हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि गलत साइड से आ रहे मोटर साइकिल सवारों को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ.
Prahlad Patel Convoy Accident: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर विधानसभा सीट बीजेपी के प्रत्याशी प्रह्लाद पटेल के काफिला की कार एक्सीडेंट का शिकार हो गई. हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि गलत साइड से आ रहे मोटर साइकिल सवारों को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ. राहत वाली बात है कि हादसे में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल बाल- बाल बचे गए. उन्हें सिर्फ मामूली चोटें आई है. लेकिन इस हादसे में एक की जान गई है. वहीं तीन लोग जख्मी हुए हैं. तीनों को हादसे के बाद आनन- फानन में छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर उनका इलाज शुरू है. हादसा मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में हुआ. मंत्री छिंदवाड़ा से नरसिंहपुर जा रहे थे. इसी दौरान उनका काफिले की कार एक्सीडेंट का शिकार हो गई.
Video:
#WATCH | Union Minister and BJP candidate from Narsinghpur, Prahlad Patel's convoy meets with a road accident in Amarwara of Chhindwara district in Madhya Pradesh. The minister was travelling from Chhindwara to Narsinghpur. pic.twitter.com/bFGV5dLIEN
— ANI (@ANI) November 7, 2023
Video:
#WATCH | SDM Chhindwara Sudhir Jain says "One person died, three people were injured in the accident. The injured have been referred to Nagpur Medical College." pic.twitter.com/lRMjuxVqOM
— ANI (@ANI) November 7, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2023 06:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

