Firing Over Dog Dispute: मध्य प्रदेश के इंदौर में कुत्ते को लेकर हुए विवाद में चलीं गोलियां, 2 लोगों की मौत, 6 जख्मी-Video
मध्य प्रदेश के इंदौर में कुत्ता घुमाने को लेकर फायरिंग हुई है. फायरिंग की घटना में लोगों की जान भी गई है. वहीं 6 लोग जख्मी हुए हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
Firing Over Dog Dispute: मध्य प्रदेश के इंदौर में कुत्ता घुमाने को लेकर फायरिंग हुई है. फायरिंग की घटना में लोगों की जान भी गई है. फायरिंग की घटना को लेकर इंदौर के इंदौ के
एडीसीपी अमरेंद्र सिंह (ADCP Amarendra Singh) ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एक आदमी अपने कुत्ते को घुमा रहा था और उसका कुत्ता अपने पड़ोसी के कुत्ते से लड़ गया. जिसके बाद मालिकों के बीच हाथापाई हो गई और लड़ाई के कारण कुछ लोग वहां इकट्ठा हो गए. इसके बाद कुत्ते का मालिक जो एक बैंक में गार्ड की नौकरी करता है. वह अचानक अपने घर गया और बंदूक लेकर गोली चला दी. इस घटना में 2 लोगों की मौत हुई है. जबकि 6 लोग घायल हुए हैं. घायलों का का इलाज अस्पताल में चल रहा है. वारदात के बाद आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है.और आगे की जांच जारी है.
Video:
#WATCH | Indore, MP: " A man was walking his dog and his dog fought with his neighbour's dog and this led to scuffle between the owners, some people gathered there due to the fight. The man suddenly went to his house and brought a gun and opened fire. 2 people were killed and 6… pic.twitter.com/Np8sPmkj3c
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) August 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2023 09:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

