देश

MP: सब्जी में टमाटर डालने के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा, नाराज बीवी ने बेटी संग छोड़ा घर

संजीव वर्मा ने बताया कि तीन दिन पहले टिफिन में देने के लिए घर में सब्जी पक रही थी, तभी मैंने पत्नी आरती से बिना पूछे उसमें 2 टमाटर काटकर डाल दिए. इतना देखते ही पत्नी आगबबूला हो गई.

MP: सब्जी में टमाटर डालने के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा, नाराज बीवी ने बेटी संग छोड़ा घर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Image File)

शहडोल में एक शख्स ने पत्नी से बिना पूछे सब्जी में दो टमाटर डाल दिए. इससे नाराज पत्नी बिना बताए घर छोड़कर चली गई. अपने साथ बेटी को भी ले गई. अब पति उससे घर लौटने की मिन्नतें कर रहा है. बेम्हौरी निवासी संजीव वर्मा ने बताया कि तीन दिन पहले टिफिन में देने के लिए घर में सब्जी पक रही थी, तभी मैंने पत्नी आरती से बिना पूछे उसमें 2 टमाटर काटकर डाल दिए. इतना देखते ही पत्नी आगबबूला हो गई और झगड़ने लगी कि टमाटर इतना मंहगा है और तुमने 2 टमाटर सब्जी में डाल दिए. इसी बात से दोनों के बीच झगड़ा होने लगा.

पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी सुबह वाली बस में बैठकर कहीं चली गई है. वह अपने साथ बेटी को भी ले गई है. पुलिस के सामने पति कसम खाकर शपथ ले रहा है कि अब जब तक टमाटर के दाम सामान्य नहीं हो जाते वह सब्जी में टमाटर नहीं डालेगा. बस पुलिस उसकी पत्नी वापस बुलवा दें.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2023 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).