देश

MP Accident Video: रायसेन में तेज रफ्तार कार ने रात में ड्यूटी कर रहे दो पुलिस वालों को मारी टक्कर, 1 की मौत, दूसरा जख्मी

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस वालों को टक्कर मार दी. इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि दूसरा पुलिस वाले को हादसे में पैर गंवाना पड़ा.

MP Accident Video: रायसेन में तेज रफ्तार कार ने रात में ड्यूटी कर रहे दो पुलिस वालों को मारी टक्कर, 1 की मौत, दूसरा जख्मी

Madhya Pradesh Accident Video: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी पर तैनात  दो  पुलिस वालों को टक्कर मार दी. इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि दूसरा पुलिस वाले  को हादसे में पैर गंवाना पड़ा. कार द्वारा  पुलिस वालों को टक्कर मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस कर्मी रात्रि गश्त कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रही कार ने नियंत्रण खो दिया और उन्हें टक्कर मार दी.  हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर  के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है. घटना रायसेन जिले के बरेली थाना क्षेत्र की है. कार मी तीन लोग सवार पर थे. पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. कार  एक्सीडेंट में जान गंवाने वाले पुलिस वाले का नाम है. राजेन्द्र यादव और वहीं घायल पुलिस वाले का नाम है हरिसिंह.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2023 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).