देश

VIDEO: घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा लगाने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार, रईस और सलमान पर देशद्रोह का आरोप

मुरादाबाद में अपने घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा फहराने के आरोप में पिता-पुत्र रईस खान और सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया है.

VIDEO: घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा लगाने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार, रईस और सलमान पर देशद्रोह का आरोप
(Photo : X)

Raees Khan And Salman, Hoisting Pakistan Flag: मुरादाबाद में अपने घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा फहराने के आरोप में पिता-पुत्र रईस खान और सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया है.

भगतपुर थाना क्षेत्र में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें पाकिस्तान का झंडा एक घर की छत पर लगाया गया. वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही मौके पर भगतपुर पुलिस पहुंची.  पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घर की छत पर लगे हुए झंडे की फोटो और वीडियो ग्राफी की. इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया है.

पुलिस ने घर के मालिक कपड़ा कारोबारी रईस और उसके बेटे सलमान के खिलाफ देशद्रोह में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने फिलहाल बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पाकिस्तानी झंडे को रईस की छत से उतरवा दिया गया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2023 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).