Tax Devolution To States: मोदी सरकार ने टैक्स की कमाई को राज्यों में बांटा, UP को मिले सबसे ज्यादा, CM योगी ने दिया ये रिएक्शन
मोदी सरकार ने नवंबर 2023 के लिए राज्यों को 72,961.21 करोड़ रुपये दिए हैं. केंद्र के इस फैसले के चलते राज्य सरकारें त्योहारों को देखते हुए समय पर लाभार्थियों और कर्मचारियों को भुगतान कर सकेंगे.
Tax Devolution To States: केंद्र सरकार ने नवंबर महीने के लिए टैक्स से हुई कमाई में राज्यों की हिस्सेदारी की रकम को समय से पहले ही जारी कर दिया है. मोदी सरकार ने नवंबर 2023 के लिए राज्यों को 72,961.21 करोड़ रुपये दिए हैं. केंद्र के इस फैसले के चलते राज्य सरकारें त्योहारों को देखते हुए समय पर लाभार्थियों और कर्मचारियों को भुगतान कर सकेंगे.
वित्त मंत्रालय के मुताबिक 28 राज्यों को नवंबर महीने के लिए कुल 72,961.21 करोड़ रुपये जारी किया ह, जिसमें उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा 13088.51 करोड़ रुपये जारी किया गया है. इसके बाद बिहार की बारी आती है. बिहार को 7338.44 करोड़ रुपये उसके की टैक्स की हिस्सेदारी में से जारी किया गया है.
- उत्तर प्रदेश को 13088.51 करोड़ रुपये
- बिहार को 7338.44 करोड़ रुपये
- मध्य प्रदेश को 5727.44 करोड़ रुपये
- पश्चिम बंगाल को 5488.88 करोड़ रुपये
- राजस्थान को 4396.64 करोड़ रुपये
- छत्तीसगढ़ को 2485.79 करोड़ रुपये
- महाराष्ट्र को 4608.96 करोड़ रुपये
- कर्नाटक को 2660.88 करोड़ रुपये
👉 Union Government authorises release of tax devolution of ₹72,961.21 crore to all State Governments for November, 2023; three days ahead of the usual date of 10th November
👉 Early release enables State Governments to make in-time releases during festival season
Read more ➡️… pic.twitter.com/lz0h6C8OqN
— Ministry of Finance (@FinMinIndia) November 7, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2023 08:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

