देश

Maharashtra Election 2024: शिंदे गुट की उम्मीदवार शाइना एनसी के लिए बड़ी खुशखबरी, MNS ने मुम्बादेवी विधानसभा सीट से शिंदे गुट की उम्मीदवार का किया समर्थन; VIDEO

मुम्बा देवी विधानसभा से महायुति उम्मीदवार शाइना एनसी के खुशखबरी है. राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस ने मुम्बा देवी विधानसभा से महायुति उम्मीदवार शाइना एनसी का समर्थन किया.

Maharashtra Election 2024: शिंदे गुट की उम्मीदवार शाइना एनसी के लिए बड़ी खुशखबरी, MNS ने मुम्बादेवी विधानसभा सीट से शिंदे गुट की उम्मीदवार का किया समर्थन; VIDEO
Shaina NC - Photo Credits ANI)

Maharashtra Election 2024: मुम्बा देवी विधानसभा से महायुति उम्मीदवार शाइना एनसी के खुशखबरी है.  राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस ने मुम्बा देवी विधानसभा से महायुति उम्मीदवार शाइना एनसी का समर्थन किया. जिसको लेकर एमएनएस कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर हॉल, कुमारवाडा में एक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया. इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मुम्बा देवी विधानसभा में महायुति का समर्थन किया. एमएनएस  द्वारा शाइना एनसी को मुम्बा देवी विधानसभा  सीट से महायुति का समर्थन करने के लिए एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे सहित सभी अधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है.

मुम्बादेवी विधानसभा सीट से महायुती से उम्मीदवार शाइना एनसी हैं. जिनका मुकाबला महाविकास अघाड़ी से उम्मीदवार अमिन पटेल से होने वाला है.

MNS ने शाइना एनसी का किया समर्थन:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2024 11:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).