Mizoram Govt Formation: मिजोरम के अगले CM होंगे ZPM नेता लालडुहोमा, राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का पेश किया दावा
मिजोरम विधानसभा चुनाव में जेडपीएम की जीत के बाद लालडुहोमा ने बुधवार को राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है. जेडपीएम ने मिजोरम विधानसभा की 40 में सीटों में मिज़ो नेशनल फ्रंट (MNF) हराकर 27 सीटों पर जीत हासिल की हैं.
Mizoram Govt Formation: मिजोरम विधानसभा चुनाव में जेडपीएम की जीत के बाद जेडपीएम नेता लालडुहोमा (ZPM leader Lalduhoma) ने बुधवार को राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति (Hari Babu Kambhampati) से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है. सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद सीएम पद के उम्मीदवार लालडुहोमा 8 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. जेडपीएम ने मिजोरम विधानसभा की 40 में सीटों में मिज़ो नेशनल फ्रंट (MNF) हराकर 27 सीटों पर जीत हासिल की हैं. वहीं सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को 10, बीजेपी को 2 और कांग्रेस के खाते में एक सीट आई है.
लालडुहोमा ने सरकार बनाने का पेश किया दावा:
#WATCH | Aizawl: ZPM Chief Ministerial candidate Lalduhoma meets Governor Hari Babu Kambhampati and stakes claim to form the government in Mizoram https://t.co/k5Vht1cnrS pic.twitter.com/Ry8M9i2vuy
— ANI (@ANI) December 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2023 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

