Gandhidham-Puri Express Fire: महाराष्ट्र के नंदुरबार स्टेशन के पास गांधीधाम पुरी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, सभी यात्री सुरक्षित
महाराष्ट्र से बड़ी खबर आ रही है. यहां नंदुरबार में गांधीधाम पुरी एक्सप्रेस ट्रेन अचानक आग लग गई. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. यह हादसा नंदुरबार स्टेशन के पास हुआ है. मौके पर रेलवे और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच चुके है.
गांधीधाम पुरी एक्सप्रेस ट्रेन में महाराष्ट्र के नंदुरबार स्टेशन के पास आग लग गई. फिलहाल आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है. खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का काम जारी था. मौके पर रेलवे और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे है.
रेलवे ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे नंदुरबार स्टेशन में प्रवेश करते समय गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस की पेंट्री कार में आग लग गई थी. फायर बिग्रेड को बुलाया गया. आग पर काबू पा लिया गया है. पेंट्री कार को अलग कर दिया गया है. सभी यात्री सुरक्षित हैं.
Fire, that broke out in the pantry car of 12993 Gandhidham-Puri Express, being doused at Nandurbar station in Maharashtra. All passengers are safe. pic.twitter.com/ascysO1WYA
— ANI (@ANI) January 29, 2022
#BREAKING : गांधीधाम पुरी एक्सप्रेस गाडीला नंदुरबार स्थानकाजवळ अचानक आग लागली, आगीचे कारण अद्याप अस्पष्ट, कुणीही जखमी नाही https://t.co/qsvfQvR2XF pic.twitter.com/bj9NytywgS
— ABP माझा (@abpmajhatv) January 29, 2022
नंदूरबार: गांधीधाम पुरी एक्सप्रेस ट्रेनला नंदुरबार स्थानकाजवळ अचानक आग लागली, या आगीचे कारण अद्याप समजू शकलेले नाही. pic.twitter.com/e6HjkU7oEm
— Maharashtra Times (@mataonline) January 29, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2022 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

