Man Shot Dead Outside His Shop Video: बठिंडा में अज्ञात व्यक्तियों ने दुकान के बाहर दुकानदार की गोली मारकर की हत्या, सीसीटीवी वीडियो वायरल
पुलिस ने कहा कि शनिवार शाम दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक दुकानदार की उसकी दुकान के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि हरजिंदर सिंह जोहल (53) यहां माल रोड पर अपनी दुकान के बाहर बैठे थे, तभी दोनों मोटरसाइकिल पर आए और उन पर गोलियां चला दी. पुलिस ने कहा कि जोहल को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया...
- Read in
- हिंदी
बठिंडा, 29 अक्टूबर: पुलिस ने कहा कि शनिवार शाम दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक दुकानदार की उसकी दुकान के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि हरजिंदर सिंह जोहल (53) यहां माल रोड पर अपनी दुकान के बाहर बैठे थे, तभी दोनों मोटरसाइकिल पर आए और उन पर गोलियां चला दी. पुलिस ने कहा कि जोहल को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया. घटना का एक कथित सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. यह भी पढ़ें: Murder Caught on Camera in Gwalior: सरपंच की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद
पुलिस ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है और वे आरोपियों का पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं. इस बीच, स्थानीय दुकानदारों ने जोहल की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
देखें वीडियो:
Law and order at its lowest ebb …जिस स्टेट में लोगों का पहला मौलिक अधिकार 'जान' और 'माल' सुरक्षित नहीं वहाँ आने वाले समय में कौन रहेगा ? - every day story …. Situation going from bad to worse …. Who will take responsibility Chief Minister ? - Harjinder Singh mela , head of… pic.twitter.com/BYspd5GNnT
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) October 28, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2023 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

