त्योहार

Makar Sankranti 2022: देश में मकर संक्रांति की धूम, पीएम मोदी ने माघ बिहू, पोंगल और उत्तरायण की दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ट्वीट कर मकर संक्रांति की बधाई दी है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है- मकर संक्रांति की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. प्रकृति के पूजन से जुड़ा यह उत्सव हर किसी के जीवन में आरोग्य और आनंद लेकर आए. इसके साथ उन्होंने माघ बिहू, उत्तरायण और पोंगल की बधाई भी दी है.

Makar Sankranti 2022: देश में मकर संक्रांति की धूम, पीएम मोदी ने माघ बिहू, पोंगल और उत्तरायण की दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: ANI)

Makar Sankranti 2022: आज देशभर में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. देश के विभिन्न हिस्सों में मकर संक्रांति को अलग-अलग नामों से जाना जाता है. इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने देशवासियों को ट्वीट कर बधाई दी है. पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्वीट कर लिखा है- मकर संक्रांति की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. प्रकृति के पूजन से जुड़ा यह उत्सव हर किसी के जीवन में आरोग्य और आनंद लेकर आए. मकर संक्रांति की बधाई देने के बाद पीएम मोदी ने कई और ट्वीट किए और देशवासियों को माघ बिहू (Magh Bihu), पोंगल (Pongal) और उत्तरायण (Uttarayan) की शुभकामनाएं दी है.

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने माघ बिहू त्योहार की बधाई देते हुए सुख और समृद्धि की कामना की है.

माघ  बिहू की शुभकामनाएं

गुजरात में मकर संक्रांति के पर्व को उत्तरायण कहा जाता है. ऐसे में गुजरात के लोगों को पीएम मोदी ने उत्तरायण की शुभकामनाएं भी दी है.

उत्तरायण की शुभकामनाएं

इसके साथ ही पीएम मोदी ने पोंगल की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि पोंगल तमिलनाडु की जीवंत संस्कृति का पर्याय है.

पोंगल की शुभकामनाएं

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2022 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).