Maharashtra: अहमदनगर में भड़की हिंसा, दो गुटों के बीच हुई पत्थरबाजी में 8 पुलिसकर्मी जख्मी (Watch Video)

महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के शेवगाव मे रविवार रात एक धार्मिकयात्रा के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई जिसके बाद हिंसा और जमकर पत्थरबाजी हुई. हिंसा के दौरान आठ पुलिस के जवान जख्मी हो गए है.

महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के शेवगाव मे रविवार रात एक धार्मिकयात्रा के दौरान दो गुटों में झड़प हो गई जिसके बाद हिंसा और जमकर पत्थरबाजी हुई. हिंसा के दौरान आठ पुलिस के जवान जख्मी हो गए है. न्यूज एजेंसी ANI ने घटनास्थल का वीडियो साझा किया है. मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है. हिंसा और पत्थरबाजी के मामले में पुलिस ने 50 लोगों को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल हालात काबू में हैं.

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now