देश

Mumbai: दो लोगों ने पुलिस कर्मी बनकर 17 वर्षीय लड़की से किया बलात्कार, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

मुंबई से सटे थाने में पुलिस कर्मी बनकर 17 वर्षीय किशोरी से दो लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया. आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर घटना का वीडियो भी बनाया और इसे वायरल करने की धमकी दी.

Mumbai: दो लोगों ने पुलिस कर्मी बनकर 17 वर्षीय लड़की से किया बलात्कार, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
प्रतिकात्मक तस्वीर Photo Credit Files)

मुंबई से सटे थाने में पुलिस कर्मी बनकर 17 वर्षीय किशोरी से दो लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया. आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर घटना का वीडियो भी बनाया और इसे वायरल करने की धमकी दी. ठाणे पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि विष्णु एस भांडेकर और आशीष पी गुप्ता को ठाणे में पुलिस कर्मियों के रूप में प्रस्तुत करके 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया.

भांडेकर एक मजदूर के रूप में काम करता था, गुप्ता एक चाय की दुकान पर. पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए 5 टीमें बनाई थीं. उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. आईपीसी और पोस्को (POSCO) अधिनियम की धारा 376 (डी) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2023 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).