देश

Maharashtra Politics: शिंदे गुट चल रहा है नाराज? उद्धव ठाकरे के नेताओं के दावे पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार (Watch Video)

उद्धव गुट के नेताओं की तरह से दावा किया गया है कि आने वाले दिनों में महाराष्ट्र में सरकार गिर जाएगी. क्योंकि शिंदे गुट के कुछ विधयाकों को अहमियत नहीं दी जा रही है. उद्धव गुट के नेताओं के इस दावे पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया है

Maharashtra Politics: शिंदे गुट चल रहा है नाराज? उद्धव ठाकरे के नेताओं के दावे पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार (Watch Video)
Devendra Fadnavis (Photo: ANI)

Maharashtra Politics: उद्धव गुट के नेताओं की तरह से दावा किया गया है कि आने वाले दिनों में महाराष्ट्र में सरकार गिर जाएगी. क्योंकि शिंदे गुट के कुछ विधयाकों को अहमियत नहीं दी जा रही है. ऐसे में वे शिंदे का साथ छोड़ सकते हैं और उद्धव गुट में आ सकते हैं.  उद्धव गुट के नेताओं के इस दावे पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस  ने पलटवार किया है. मीडिया से बातचीत में फडणवीस  ने कहा कि ठाकरे का पूरा गुट असंतुष्ट है. जिस तरह का असंतोष है, वैसा कहीं और नहीं है.

दरअसल उद्धव ठाकरे गुट के सांसद विनायक राउत ने दावा किया है कि शिंदे खेमे के विधायकों और सांसदों ने शिकायत की है कि उन्हें अहमियत नहीं मिल रही है. विनायक राउत ने दावा किया शंभू राजे देसाई ने पंद्रह दिन पहले उद्धव ठाकरे को एक संदेश भेजा था. जिसमें उन्होंने उद्धव ठाकरे से कहा कि यहां (शिंदे खेमे में) हमारा दम घुट रहा है.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2023 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).