देश

Damoh Hijab Controversy: दमोह के गंगा जमुना स्कूल में हटाया गया हिजाब का बंधन, अब नहीं गाया जाएगा 'लब पे आती है दुआ...'

दमोह कलेक्टर ने स्कूल पर कार्रवाई की है और स्कूल यूनिफ़ॉर्म से हिजाब का बंधन हटा दिया गया है. अब अल्लामा इकबाल के 'लब पे आती है दुआ' सरीखे गीत भी नहीं गाए जाएंगे. अब छात्र प्रातः कालीन प्रार्थना में केवल राष्ट्रगान जन गण मन ही गाएंगे.

Damoh Hijab Controversy: दमोह के गंगा जमुना स्कूल में हटाया गया हिजाब का बंधन, अब नहीं गाया जाएगा 'लब पे आती है दुआ...'

मध्य प्रदेश: दमोह में गंगा जमुना स्कूल पर आरोप था कि यहां हिन्दू छात्राओं को भी हिजाब पहनने पर मजबूर किया जा रहा है. यह बात सरकार तक पहुंची और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहाने ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था.
दमोह कलेक्टर ने स्कूल पर कार्रवाई की है और स्कूल यूनिफ़ॉर्म से हिजाब का बंधन हटा दिया गया है.  अब अल्लामा इकबाल के 'लब पे आती है दुआ' सरीखे गीत भी नहीं गाए जाएंगे. अब छात्र प्रातः कालीन प्रार्थना में केवल राष्ट्रगान जन गण मन ही गाएंगे.
2 दिन पहले दमोह के एक निजी स्कूल गंगा-जमुना की छात्राओं ने ये आरोप लगाया था कि उनके ड्रेस कोड में हिजाब जोड़ दिया गया है और उन्हें जबरदस्ती हिजाब पहनने के लिए मजबूर किया जा रहा है.
Madhya Pradesh | Ganga Jamuna School in Damoh makes the 'dupatta' or scarf an optional part of the school uniform for girls students. This comes in the wake of a row that erupted over purported posters showing girls of the school wearing Hijab.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2023 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).