Lucknow: IPL मैच वाले दिन रात 12.30 बजे तक चलेगी मेट्रो, ट्रेन में मिलेंगे मैच के अपडेट्स
लखनऊ में आईपीएल मैच के दौरान लोगों को रात 12:30 बजे तक मेट्रो सेवा मिलेगी. लखनऊ में पांच मैच नाइट शिफ्ट में होने है. लखनऊ में होने वाले सभी 5 (डे-नाइट) आईपीएल मैचों के दौरान लखनऊ मेट्रो ट्रेन सेवाएं 12:30 बजे तक मिलेगी.
लखनऊ में आईपीएल मैच के दौरान लोगों को रात 12:30 बजे तक मेट्रो सेवा मिलेगी. लखनऊ में पांच मैच नाइट शिफ्ट में होने है. लखनऊ में होने वाले सभी 5 (डे-नाइट) आईपीएल मैचों के दौरान लखनऊ मेट्रो ट्रेन सेवाएं 12:30 बजे तक मिलेगी. ऐसे में मैच देखने वालों के लिए यह एक विशेष सुविधा होगी.
लखनऊ मेट्रो लखनऊ सुपरजाइंट्स (Lucknow Super Giants) को सपोर्ट कर रही है. इसी के साथ ही मेट्रो ट्रेन में मैच की जानकारी भी मिलेगी और थीम सॉन्ग भी बजेगा. लखनऊ मेट्रो मैच के दौरान सेल्फी प्रतियोगिता का आयोजन भी कर रही है. विजेताओं को खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट मिलेगी. इतना ही नहीं CCS एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर एलएसजी प्लेयर्स के साथ एक विशेष ‘मीट एंड ग्रीट’ सत्र आयोजित किया जाएगा और कुछ लोगों को खिलाड़ियों से मिलने के लिए चुना जाएगा.
लखनऊ
➡️IPL मैच के दौरान रात 12.30 बजे तक चलेगी मेट्रो
➡️इकाना में होने वाले 5 डे नाइट मैचों में रहेगी सुविधा
➡️मैच के दौरान एलएमआरसी चलाएगा सेल्फी प्रतियोगिता
➡️विजेताओं को मिलेगी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट
➡️मेट्रो ट्रेन में मिलेगी मैच की जानकारी,बजेगा थीम सॉन्ग… pic.twitter.com/BkcC1vKYEE
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) March 28, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2023 11:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

