Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में तीसरे मोर्चे 'PDM' का ऐलान, ओवैसी और पल्लवी पटेल की पार्टी के बीच हुआ गठबंधन- VIDEO
उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगा है. पल्लवी पटेल ने लोकसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी आईएमआईएम के साथ गठबंधन किया है.
Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगा है. पल्लवी पटेल की पार्टी अपना दल कमेरावादी को एसपी प्रमुख अखिलेश यादव की तरफ गठबंधन में शामिल नहीं किए जाने पर उन्होंने लोकसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी आईएमआईएम से हाथ मिला लिया है. जिसका ऐलान पल्लवी पटेल और आईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस कर घोषणा की. दोनों पार्टियों ने इस तीसरे मोर्चे को नाम दिया है. पिछडा ,दलित, मुस्लिम मोर्चा (PDM). हालांकि दोनों पार्टियां प्रदेश में कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसके बारे में अभी अधिकारिक घोषणा होना बाकी है. दोनों पार्टियों के इस ऐलान के बाद यूपी में तीसरा नया मोर्चा PDM बन गया है.
Video:
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल ने नए गठबंधन PDM का ऐलान कर दिया है। मीडिया द्वारा मायावती और स्वामी प्रसाद मौर्य को गठबंधन में जोड़ने को लेकर पूछे गए सवाल पर देखिए क्या बोले ओवैसी।#Owaisi #AIMIM #PallaviPatel | @asadowaisi pic.twitter.com/XtGo2XxFyt
— UP Tak (@UPTakOfficial) March 31, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2024 04:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

