Lok Sabha Election 2024: एमपी में EVM, VVPAT और मतदान कर्मियों को ले जा रही बस में लगी आग, लोगों ने किसी तरह से बचाई अपनी जान-VIDEO
मध्य प्रदेश के बैतूल लोकसभा क्षेत्र में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा होते-होत बच गया. दरअसल, यहां वोटिंग खत्म होने के बाद मतदान कर्मियों को वापस ला रही एक बस में अचानक आग लग गई. इस घटना के बाद बस में सवार सभी लोगों ने किसी तरह से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई.
Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के बैतूल लोकसभा क्षेत्र में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा होते-होत बच गया. दरअसल, यहां वोटिंग खत्म होने के बाद मतदान कर्मियों को वापस ला रही एक बस में अचानक आग लग गई. इस घटना के बाद बस में सवार सभी लोगों ने किसी तरह से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई. हालांकि, आगजनी में 4 ईवीएम के पार्ट्स खराब हो गए. जानकारी के मुताबिक, 7 मई को ये बस छह पोलिंग बूथ से कर्मचारियों को लेकर बैतूल के जिला मुख्यालय आ रही थी, तभी रास्ते में ये घटना घटी. इसके बाद बस में सवार मतदानकर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. फिर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया.
एमपी में EVM, VVPAT और मतदान कर्मियों को ले जा रही बस में लगी आग
#WATCH | Madhya Pradesh: A bus, carrying polling personnel, burst into flames while returning from Goula Village in the Multai assembly constituency of Betul Lok Sabha constituency last night. The polling personnel jumped off the bus and were safe. However, four EVMs suffered… pic.twitter.com/wlqMXrlB2z
— ANI (@ANI) May 8, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2024 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

