Live Encounter Video: कश्मीर में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी ढेर, एनकाउंटर का वीडियो आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी मारा गया है. एनकाउंटर का वीडियो सामने आया है, जिसमें गोलियों की तड़तड़ाहट सुनी जा सकती है.
Jammu Encounter News Today: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी मारा गया है, जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ का ऑपरेशन अभी भी जारी है. पूरे इलाके को घेर कर आतंकियों की तलाश की जा रही है. एनकाउंटर का वीडियो सामने आया है, जिसमें गोलियों की तड़तड़ाहट सुनी जा सकती है. माना जा रहा है कि आतंकियों की गिनती दो से तीन हो सकती है, जो कि इस इलाके में कई दिनों से छिपे थे.
इस बीच जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान सेना के तीन जवानों की हत्या करने वाले आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने शनिवार को बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया. दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी.
#BREAKING: One terrorist killed during an encounter with Security Forces in Rajouri of Jammu & Kashmir. J&K Police, Indian Army and CRPF on the job. Ops underway. More details are awaited.
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) August 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2023 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

