देश

Video: रात में निजी हॉस्पिटल के वार्ड में दिखा तेंदुआ, कर्मचारियों और मरीजों में फैली दहशत, जयपुर के चौमूं शहर के धमोड़ हॉस्पिटल का वीडियो हुआ वायरल

जयपुर के चौमूं शहर के एक हॉस्पिटल में रात के अंधेरे में एक तेंदुआ हॉस्पिटल के वार्ड में दिखाई दिया. इस वीडियो के सामने आने के बाद हॉस्पिटल के कर्मचारियों और मरीजों में दहशत फ़ैल गई है.

Video: रात में निजी हॉस्पिटल के वार्ड में दिखा तेंदुआ, कर्मचारियों और मरीजों में फैली दहशत, जयपुर के चौमूं शहर के धमोड़ हॉस्पिटल का वीडियो हुआ वायरल
Credit -(Twitter -X)

Video: जयपुर के चौमूं शहर के एक हॉस्पिटल में रात के अंधेरे में एक तेंदुआ हॉस्पिटल के वार्ड  में दिखाई दिया. इस वीडियो के सामने आने के बाद हॉस्पिटल के कर्मचारियों और मरीजों में दहशत फ़ैल गई है. बताया जा रहा है कि मामला धमोड़ हॉस्पिटल का है. जहां बीती रात करीब 2 बजे वार्ड में अचानक से एक तेंदुआ घुस जाता है और बेड के ऊपर छलांग लगाते हुए आगे निकल जाता है. इसका सीसीटीवी फुटेज कैद हो गया है. इस घटना के बारे में पता चलने के बाद हॉस्पिटल के स्टाफ ने इसकी जानकारी पुलिस और वन विभाग को दी. लेकिन जब तक हॉस्पिटल में टीम पहुंची, तेंदुआ निकल चूका था. गनीमत है की इस दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था. ये भी पढ़े :Leopard Spotted in Gujarat Video: जूनागढ़ में कृषि विश्वविद्यालय की बायो-एनर्जी लैब में घुसा तेंदुआ; छात्रों ने दिखाई सूझबूझ

हॉस्पिटल में पहुंचा तेंदुआ 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2024 07:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).