Lawrence Bishnoi Admitted To Hospital: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तबीयत बिगड़ी, फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में कराया गया भर्ती- Video

पंजाब के बठिंडा जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तबीयत खराब हो गई है. बिश्नोई को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां पर उसका इलाज शुरू है.

Lawrence Bishnoi Admitted To Hospital: पंजाब के बठिंडा जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तबीयत खराब हो गई है. बिश्नोई को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां पर उसका इलाज शुरू है.  सूत्रों के अनुसार बाकायदा प्लेसमेन्ट एजेंसी की तर्ज पर लॉरेस क्राइम कंपनी में धड़ल्ले से देश के युवा भर्ती किए जा रहे हैं. ये खुलासा दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की तफ्तीश में हुआ है. गैंगस्टर नरेश शेट्टी गिरोह में भर्ती का काम कर रहा है.

जानें लॉरेंस बिश्नोई कौन है:

लॉरेंस बिश्नोई कोई सेलिब्रिटी नहीं बल्की पंजाब का एक खतरनाक गैंगस्टर है. ये अपनी आपराधिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है और कई बार जेल भी जा चुका है. लॉरेंस बिश्नोई का जन्म 22 फरवरी 1992 में पंजाब के फजिल्का में हुआ. यह बिश्नोई जाती से सम्बंध रखता है. लॉरेंस के पिता एक पुलिस कांस्टेबल थे और इनकी माता गृहिणी थी. आपको बता दें की लॉरेंस एक अच्छे-खासे परिवार से ताल्लुक रखते हैं.

Video:

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now