Lata Mangeshkar Health Update: लता मंगेशकर अभी भी ICU में भर्ती, अफवाह न फैलाने की अपील
स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का अस्पताल में इलाज चल रहा है. वह बीते कुछ दिनों से आईसीयू में हैं. मंगलवर को उनके ट्वीटर हैंडल के जरिए कहा गया "लता दीदी के स्वास्थ्य में मामूली सुधार है और वह अभी भी आईसीयू में हैं."
25 जनवरी: स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा है. वह बीते कुछ दिनों से आईसीयू में हैं. लता मंगेशकर को लेकर अफवाहें (Rumors)भी फैल रही है. मंगलवर को उनके ट्वीटर हैंडल के जरिए कहा गया "लता दीदी के स्वास्थ्य में मामूली सुधार है और वह अभी भी आईसीयू में हैं. कृपया दीदी के स्वास्थ्य के बारे में परेशान करने वाली अफवाहें फैलाने या यादृच्छिक संदेशों के शिकार होने से बचें. आपको धन्यवाद"
इससे पहले डॉ. प्रतीत समदानी ने कहा था कि ''लता जी अभी भी आईसीयू में हैं, उनका इलाज अभी चल रहा है. इसके अलावा और कुछ नहीं बता सकता. लता जी ऑब्जर्वेशन में हैं और उनका इलाज जारी है.'' आपको बता दें कि लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
There is a marginal improvement in Lata Didi’s health and she continues to be in the ICU.
Kindly refrain from spreading disturbing rumours or falling prey to random messages regarding Didi’s health.
Thank you
— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) January 25, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2022 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

