Kerala Mask Mandatory: केरल में मास्क पहनना अनिवार्य, सीएम पिनाराई विजयन ने दिए निर्देश
देश में बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए सीएम पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली केरल सरकार ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. इसका उल्लंघन करने पर दंड या जुर्माना लगाया जा सकता है.
Kerala Mask Mandatory: देश में बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए सीएम पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाली केरल सरकार ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. इसका उल्लंघन करने पर दंड या जुर्माना लगाया जा सकता है. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि अधिकारियों को जिलों में स्थिति की बारीकी से निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं. मंत्री ने कहा, 'केरल में चिंता की कोई आवश्यकता नहीं है, लेकिन हम सतर्क रहना जारी रखेंगे क्योंकि अन्य राज्य COVID-19 मामलों की संख्या में वृद्धि की रिपोर्ट कर रहे हैं. जिलों में हालात पर पैनी नजर रखने के निर्देश जारी किए गए हैं. केवल कोच्चि में मामलों में मामूली वृद्धि देखी गई है.' मंत्री ने कहा कि जागरूकता अभियान तेज किया जाएगा और मास्क पहनना जरूरी है।वहीं कर्नाटक और छत्तीसगढ़ सरकारों ने सोमवार को फेस-मास्क अनिवार्य करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए थे.
CM Pinarayi Vijayan-led Kerala government mandates the wearing of masks. Violation shall be punishable.
— ANI (@ANI) April 27, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2022 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

