देश

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक में कांग्रेस को मिली जीत पर CM गहलोत ने जाहिर की ख़ुशी, कहा- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का है नतीजा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के बाद लोगों डी शिवकुमार के साथ पार्टी के अन्य नेताओं की तारीफ कर रहे हैं. वहीं कर्नाटक में कांग्रेस को मिली जीत के बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ख़ुशी हाजिर की है

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक में कांग्रेस को मिली जीत पर CM गहलोत ने जाहिर की ख़ुशी, कहा- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का है नतीजा
(Photo Credits ANI)

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के बाद लोगों डी शिवकुमार के साथ पार्टी के अन्य नेताओं की तारीफ कर रहे हैं. वहीं कर्नाटक में कांग्रेस को मिली जीत के बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ख़ुशी हाजिर की है. सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा, श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है. यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, श्री राहुल गांधी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार कैंपेन किया. कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है. आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2023 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).