Kanpur: जाम में फंसकर महिला उद्यमी Vandana Mishra की गई जान, पुलिस कमिश्नर ने मांगी माफी, राष्ट्रपति Ram Nath Kovind ने भी जताया शोक
कानपुर नगर के पुलिस कमिश्नर ने आईआईए की अध्यक्षा वंदना मिश्रा के निधन पर ट्वीट करते हुए क्षमा मांगा है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'आईआईए की अध्यक्षा बहन वन्दना मिश्रा जी के निधन के लिए कानपुर नगर पुलिस और व्यक्तिगत रूप से मैं क्षमा प्रार्थी हूं.
लखनऊ, 26 जून: कानपुर नगर के पुलिस कमिश्नर ने आईआईए की अध्यक्षा वंदना मिश्रा के निधन पर ट्वीट करते हुए क्षमा मांगा है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'आईआईए की अध्यक्षा बहन वन्दना मिश्रा जी के निधन के लिए कानपुर नगर पुलिस और व्यक्तिगत रूप से मैं क्षमा प्रार्थी हूं. भविष्य के लिए यह बड़ा सबक है. हम प्रण करते हैं कि हमारी रूट व्यवस्था ऐसी होगी कि न्यूनतम समय के लिए नागरिकों को रोका जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो.'
आईआईए की अध्यक्षा बहन वन्दना मिश्रा जी के निधन के लिए कानपुर नगर पुलिस और व्यक्तिगत रूप से मैं क्षमा प्रार्थी हूं। भविष्य के लिए यह बड़ा सबक है। हम प्रण करते हैं कि हमारी रूट व्यवस्था ऐसी होगी कि न्यूनतम समय के लिए नागरिकों को रोका जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो।
— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) June 26, 2021
इसके अलावा उन्होंने एक अन्य ट्वीट के माध्यम से कहा है, 'महामहिम राष्ट्रपति जी बहन वन्दना मिश्रा जी के असामयिक व निधन से व्यथित हुए. उन्होंने पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी को बुलाकर जानकारी ली व शोक संतप्त परिवार तक उनका संदेश पहुंचाने को कहा. दोनों अधिकारियों ने अंत्येष्टि में शामिल होकर शोकाकुल परिवार तक महामहिम का संदेश पहुंचाया.'
महामहिम राष्ट्रपति जी बहन वन्दना मिश्रा जी के असामयिक व निधन से व्यथित हुए। उन्होंने पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी को बुलाकर जानकारी ली व शोक संतप्त परिवार तक उनका संदेश पहुंचाने को कहा। दोनों अधिकारियों ने अंत्येष्टि में शामिल होकर शोकाकुल परिवार तक महामहिम का संदेश पहुंचाया। pic.twitter.com/nIYKQZNj4e
— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) June 26, 2021
वहीं कानपुर कमिश्नर ने एक और ट्वीट करते हुए कहा है, 'सुरक्षा के लिए नागरिकों को दिक्कत न हो, मेडिकल आपात स्थिति में तो बिल्कुल भी नहीं. व्यवस्था सुधारने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं ताकि ऐसी पुनरावृत्ति न हो. निर्देश से अधिक समय तक ट्रैफिक रोकने पर SI सुशील कुमार व 3 मुख्य आरक्षियों को निलंबित किया गया है, जांच Ad. DCP SOUTH करेंगे.'
सुरक्षा के लिए नागरिकों को दिक्कत न हो, मेडिकल आपात स्थिति में तो बिल्कुल भी नहीं। व्यवस्था सुधारने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं ताकि ऐसी पुनरावृत्ति न हो। निर्देश से अधिक समय तक ट्रैफिक रोकने पर SI सुशील कुमार व 3 मुख्य आरक्षियों को निलंबित किया गया है, जांच Ad. DCP SOUTH करेंगे।
— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) June 26, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2021 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

