UP: गजब का टैलेंट! 11 साल के बच्चे को कक्षा 7 से सीधे 9 में मिला प्रवेश, IAS-PCS की भी कोचिंग पढ़ाते हैं यशवर्धन
यशवर्धन सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे छात्रों को भी पढ़ाते हैं. उनसे ऑनलाइन माध्यम से 4000 स्टूडेंट जुड़े हैं. साथ ही वो कानपुर के सिविल सर्विसेज की क्लास देते हैं.
कानपुर के रहने वाले यशवर्धन कक्षा 7 के छात्र थे, लेकिन उनकी प्रतिभा को देखते हुए अब उन्हें सीधे कक्षा 9 में प्रवेश दिया जा रहा है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने उनके बौद्धिक स्तर को देखते हुए उनको क्लास 9 में प्रवेश देने का निर्णय लिया है. मनोवैज्ञानिक केंद्र में यशवर्धन का आईक्यू का टेस्ट हुआ था, जिसमें उनका आईक्यू 129 निकला था.
यशवर्धन सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे छात्रों को भी पढ़ाते हैं. उनसे ऑनलाइन माध्यम से 4000 स्टूडेंट जुड़े हैं. साथ ही वो कानपुर के सिविल सर्विसेज की क्लास देते हैं. यशवर्धन के पिता अंशुमन सिंह का कहना है कि "उनमें शुरू से ही एक खास प्रतिभा थी. अब वह सिविल सेवा की तैयारी करने वाले छात्रों को पढ़ाता है. मुझे बहुत खुशी हो रही है कि इतनी कम उम्र में वह इतना अच्छा काम कर रहा हैं."
There was a special talent in him from the beginning. Now, he has started teaching the students preparing for civil services, so I feel very happy that he is doing such a good job at such a young age: Yashvardhan Singh's father Ansuman Singh, Kanpur (03.11) pic.twitter.com/RJOTXV6JUV
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 4, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2022 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

