Hawala Agent Arrested: दिल्ली के तुर्कमान गेट से हवाला एजेंट गिरफ्तार, कश्मीर के आतंकियों के लिए जुटाता था फंड
मोहम्मद यासीन असल में एक गार्मेंट व्यापारी है. वो मीना बाजार से अपना काम कर रहा था. लेकिन गार्मेंट वाला काम दुनिया को दिखाने के लिए था, असल में विदेशों से आ रहे पैसों को जम्मू-कश्मीर भेजने का काम कर रहा था.
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल और जम्मू कश्मीर पुलिस (Jammu Kashmir Police) ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान दिल्ली के तुर्कमान गेट से एक हवाला एजेंट मोहम्मद यासीन (Hawala Agent Arrested) को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि ये एजेंट लश्कर और अल बद्र जैसे आतंकी संगठनों को हवाला के जरिए रकम मुहैया करवाता था.
मोहम्मद यासीन ने हवाला के जरिए कश्मीर के एक आतंकी को 10 लाख रुपए ट्रांसफर भी किए थे. पुछताछ के दौरान पता चला है कि मोहम्मद यासीन असल में एक गार्मेंट व्यापारी है. वो मीना बाजार से अपना काम कर रहा था. लेकिन गार्मेंट वाला काम दुनिया को दिखाने के लिए था, असल में विदेशों से आ रहे पैसों को जम्मू-कश्मीर भेजने का काम कर रहा था.
During probe, he disclosed that the hawala money is being sent to India at Surat & Mumbai through South Africa. He was the Delhi link in this hawala chain and from Delhi, this amount was further transferred to J&K through different couriers: Delhi Police
— ANI (@ANI) August 19, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2022 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

