कश्मीर में मुठभेड़, अब तक 3 आतंकवादी ढेर, सेना का ऑपरेशन जारी
कश्मीर के अनंतनाग जिले में जारी मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं. पुलिस ने कहा कि पहलगाम इलाके में मुठभेड़ जारी है. मुठभेड़ तब हुई, जब पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया. जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, वे गोलीबारी की चपेट में आ गए.
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए है. जानकारी के मुताबिक अनंतनाग जिले के पहलगाम क्षेत्र के श्रीचंद वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया.
पुलिस अधिकारी के अनुसार सुरक्षाबल जब एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तो वहां पहले से मौजूद आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकवादी ढेर हुए है. मारे गए आतंकवादियों की पहचान और वह किस संगठन से संबद्ध था, इसका पता लगाया जा रहा है.
#UPDATE Anantnag Encounter | One more terrorist killed - a total of 3. Retrieval and identification of the killed terrorists yet to be done. Further details shall follow: J&K Police
— ANI (@ANI) May 6, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2022 03:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

