देश

ITR Filing Date: देशभर में 5 सितंबर तक फ़ाइल हुए 6.84 करोड़ से ज्यादा आईटीआर, आयकर विभाग ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड

देश में लोग इनकम टैक्स फ़ाइल करने को लेकर तेजी के साथ आगे आ रहे हैं. आयकर विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 5 सितंबर तक वर्ष 2023-24 के लिए दाखिल किए गए 6.98 करोड़ आईटीआर में से 6.84 करोड़ आईटीआर सत्यापित किए गए

ITR Filing Date: देशभर में 5 सितंबर तक फ़ाइल हुए 6.84 करोड़ से ज्यादा आईटीआर, आयकर विभाग ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड
Income Tax (Photo: PTI)

ITR Filing Date: देश में लोग इनकम टैक्स फ़ाइल करने को लेकर तेजी के साथ आगे आ रहे हैं. आयकर विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 5 सितंबर तक वर्ष 2023-24 के लिए दाखिल किए गए 6.98 करोड़ आईटीआर में से 6.84 करोड़ आईटीआर सत्यापित किए गए.  05.09.2023 तक सत्यापित कुल आईटीआर में से आकलन वर्ष 2023-24 के 6 करोड़ से भी अधिक आईटीआर की प्रोसेसिंग हो चुकी है जिसके परिणामस्वरूप 88% से भी अधिक सत्यापित आईटीआर की प्रोसेसिंग हो चुकी है. आकलन वर्ष 2023-24 के लिए 2.45 करोड़ से भी अधिक रिफंड पहले ही जारी किए जा चुके हैं.

वहीं पिछले महीने  31 जुलाई तक दाखिल निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए कुल आईटीआर की संख्या 6.77 करोड़ से अधिक रहा.  जो कि निर्धारण वर्ष 2022-23 के लिए 31 जुलाई 2022 तक दाखिल किए गए कुल आईटीआर (5.83 करोड़) से 16.1% अधिक है.

Tweet;

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2023 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).