देश

Chandrayaan-3: मिशन ‘चंद्रयान-3’ को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है ISRO, 14 जुलाई की दोपहर को होना है प्रक्षेपण

इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि भारत कल (14 जुलाई 2023) दोपहर 2.35 बजे अपना तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

Chandrayaan-3: मिशन ‘चंद्रयान-3’ को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है ISRO, 14 जुलाई की दोपहर को होना है प्रक्षेपण
इसरो प्रमुख एस सोमनाथ (Photo Credits: Twitter)

3rd Moon Mission ‘Chandrayaan-3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो (ISRO) भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 (3rd Moon Mission Chandrayaan-3) को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के प्रक्षेपण से ठीक एक दिन पहले इसरो की टीम ने आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के तिरुपति वेंकटतलपति मंदिरा का दौरा किया और इस अभियान की सफलता के लिए प्रार्थना की. दर्शन के बाद इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ (S. Somanath) ने इसके प्रक्षेपण को लेकर कहा कि भारत कल (14 जुलाई 2023) दोपहर 2.35 बजे अपना तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. मैं प्रार्थना करता हूं कि सब कुछ ठीक हो जाए और यह 23 अगस्त के बाद किसी भी दिन चंद्रमा पर उतर जाए. यह भी पढ़ें: ISRO का चंद्रयान-3 लॉन्चिंग के लिए तैयार, चंद्रमा पर कैसे उतरेगा लैंडर, जानें मिशन से जुड़ी सभी जानकारी

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2023 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).