VIDEO: बिहार में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, बरसात के दौरान क्लास में छाता लगाकर पढ़ रहे बच्चे, छट से टपकता रहा पानी
सरकारी स्कूल की बदहाली आलम ये है कि बच्चों को बरसात के दौरान क्लास में छाता लेकर बैठना पड़ रहा है. बीजेपी नेता ने इसका वीडियो शेयर करके हुए बिहार सरकार पर निशाना साधा है.
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे पता चलता है कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. सरकारी स्कूल की बदहाली आलम ये है कि बच्चों को बरसात के दौरान क्लास में छाता लेकर बैठना पड़ रहा है. बीजेपी नेता ने इसका वीडियो शेयर करके हुए बिहार सरकार पर निशाना साधा है.
वायरल वीडियो बिहार के भागलपुर का है. गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर उच्च विद्यालय की हालत ऐसी है कि स्कूल के कमरे में छत से पानी टपकता है. बच्चे छाता लेकर बैठते हैं. कहा जा रहा है कि इस स्कूल की स्थापना 1941 में हुई थी. उस समय ग्रामीणों के सहयोग से ईंट और खपरैल से छह कमरों का स्कूल बनाया गया था. आज भवन जर्जर हो चुका है लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है.
बिहार के सरकारी स्कूलों की हालत ये है कि बरसात के दिनों में बच्चों को क्लास में छाता लगाकर बैठना पड़ रहा है।
एक तरफ़ बिहार के शिक्षा मंत्री राम चरित मानस की विवेचना कर रहे हैं और मुख्यमंत्री नीतीश बाबू प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, दूसरी तरफ़ बिहार में शिक्षा व्यवस्था… pic.twitter.com/vf5KYHLW5j
— Amit Malviya (@amitmalviya) August 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2023 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

