IndiGo Flight: तकनीकी खराबी के बाद दिल्ली वापस लौटी इंडिगो की फ्लाइट, थाईलैंड के लिए भरी थी उड़ान
दिल्ली से थाईलैंड के फुकेत के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद इंडिगो का एक विमान करीब 50 मिनट के भीतर ही दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वापस लौट आया.
दिल्ली से थाईलैंड के फुकेत के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद इंडिगो का एक विमान करीब 50 मिनट के भीतर ही दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वापस लौट आया. एएनआई के मुताबिक Indigo 6E-1763 विमान थाईलैंड के फुकेत के लिए निर्धारित था और पायलट ने सुबह 6:41 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी की सूचना के बाद यह दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह करीब 7:31 बजे लौट आया. सभी यात्री सुरक्षित हैं.
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि विमान में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद इंडिगो पायलट ने एहतियाती लैंडिंग के लिए कहा.
Phuket-bound IndiGo flight returns to Delhi due to technical glitch
Read @ANI Story | https://t.co/dKn5tdqECg
#PhuketboundIndiGoflight #Delhi pic.twitter.com/ktP8OANKWT
— ANI Digital (@ani_digital) January 3, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2023 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

