Edible Oil Prices: मदर डेयरी ने घटाए 'धारा' तेल के दाम, जानें कितना सस्ता हुआ ऑयल, देखें नई कीमत
मदर डेयरी ने 'धारा' ब्रांड के तहत बिकने वाले अपने खाद्य तेलों के दाम 15 से 20 रुपये प्रति लीटर घटा दिए हैं. वैश्विक स्तर पर खाद्य तेल कीमतों में आयी गिरावट के बीच कंपनी ने यह कदम उठाया है. मूल्य कटौती तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है.
मदर डेयरी ने धारा तेल के दाम घटा दिए हैं. अधिकतम खुदरा मूल्य में तत्काल प्रभाव से विभिन्न प्रकारों में 15-20 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई. संशोधित एमआरपी स्टॉक अगले सप्ताह बाजार में आने की उम्मीद है. वैश्विक स्तर पर खाद्य तेल कीमतों में आयी गिरावट के बीच कंपनी ने यह कदम उठाया है. मूल्य कटौती तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है.
सोयाबीन तेल, राइसब्रान ऑयल, सूरजमुखी तेल और मूंगफली तेल के दाम घटाए गए हैं. धारा रिफाइंड सोयाबीन तेल (एक लीटर का पैक) का दाम 170 रुपये से घटकर 150 रुपये हो गया है. धारा रिफाइंड राइस ब्रान का दाम 190 से घटकर 170 रुपये लीटर पर आ गया है. धारा रिफाइंड सूरजमुखी तेल की कीमत 175 रुपये से घटकर 160 रुपये प्रति लीटर हो गया है. धारा मूंगफली तेल का दाम 255 रुपये से घटाकर 240 रुपये प्रति लीटर किया गया है.
Maximum retail price of Dhara edible oils reduced by Rs 15-20 per litre across variants with immediate effect; revised MRP stocks are slated to hit the market by next week: Mother Dairy
— ANI (@ANI) May 4, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2023 07:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

