जरुरी जानकारी

Aadhaar Voter ID Link: कैसे करें वोटर आईडी को आधार से लिंक, विडियो से समझें पूरा प्रोसेस

चुनाव के समय में कई बार फर्जी वोटिंग का मामला सामने आता रहा है. इस पर लगाम लगाने के लिए चुनाव आयोग ने वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक कराने की पहल शुरू की है. देशभर में एक अगस्त से अभियान चलाया जा रहा है.

Aadhaar Voter ID Link: कैसे करें वोटर आईडी को आधार से लिंक, विडियो से समझें पूरा प्रोसेस
आधार कार्ड (Photo Credits: PTI)

चुनाव के समय में कई बार फर्जी वोटिंग का मामला सामने आता रहा है. इस पर लगाम लगाने के लिए चुनाव आयोग ने वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक कराने की पहल शुरू की है. देशभर में एक अगस्त से अभियान चलाया जा रहा है. दरअसल देखा गया है कि एक ही व्यक्ति कई बार वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लेता था, जिससे चुनावों में धांधली होती थी. लेकिन आधार कार्ड एक ही है, इसलिए कोई भी व्यक्ति एक ही बार अपना नाम दर्ज करवा सकेगा.

इससे फर्जी वोटर आईडी पर रोक के अलावा डुप्लीकेसी भी रुकेगी. हालांकि सरकार के मुताबिक ये प्रक्रिया वैकल्पिक है यानि अगर कोई व्यक्ति चाहेगा वोटर आईडी को आधार से लिंक कराना तभी किया जाएगा. वहीं चुनाव आयोग का मानना है कि अगर आप ऐसा कराते हैं तो इससे चुनावों में धांधली रोकने में मदद मिलेगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2022 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).