7th Pay Commission: टीचर्स डे पर सीएम भगवंत मान का बड़ा तोहफा, विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में लागू होगा 7वां वेतन आयोग
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिक्षक दिवस पर अध्यापकों को बड़ा तोहफा दिया है. सीएम भगवंत मान ने राज्य के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के सातवें वेतन आयोग को लागू करने का ऐलान किया है. सीएम ने कहा कि राज्यभर में कालेजों व विश्वविद्यालयों में वर्षों के कार्यरत अध्यापकों को यूजीसी के सातवें पे कमीशन के अनुरूप वेतन दिया जाएगा.
- Read in
- हिंदी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिक्षक दिवस पर अध्यापकों को बड़ा तोहफा दिया है. सीएम भगवंत मान ने राज्य के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के सातवें वेतन आयोग को लागू करने का ऐलान किया है. सीएम ने कहा कि राज्यभर में कालेजों व विश्वविद्यालयों में वर्षों के कार्यरत अध्यापकों को यूजीसी के सातवें पे कमीशन के अनुरूप वेतन दिया जाएगा. यह वेतन 1 अक्टूबर 2022 से दिया जाएगा. सीएम भगवंत मान ने कहा कि यूजीसी के सातवें पे कमीशन के आधार पर वेतन दिए जाने से अध्यापकों को विशेष सुविधाएं मिलेंगी.
भगवंत मान का यह निर्णय राज्य मंत्रिमंडल द्वारा अनुबंध के आधार पर 10 साल की सेवा पूरी करने वाले सभी कर्मचारियों के नियमितीकरण की सिफारिश के बाद आया है. सीएम ने घोषणा की कि पंजाब में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए राज्यभर में गेस्ट फैकल्टी की भर्ती की जाएगी. इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा.
ਅਧਿਆਪਕ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਅਧਿਆਪਕ ਸਾਹਿਬਾਨਾਂ ਲਈ ਕੁਝ ਅਹਿਮ ਐਲਾਨ…Live https://t.co/1JZiesXM5A— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 5, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2022 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

