देश

Emergency Landing: IndiGo विमान की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग, शारजाह से हैदराबाद आ रही थी फ्लाइट

पिछले दो हफ्तों में ये दूसरी बार है जब किसी भारतीय विमान को पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात में लैंडिंग करनी पड़ी है. इससे पहले स्पाइसजेट के एक विमान के साथ भी ऐसा ही हुआ था.

Emergency Landing: IndiGo विमान की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग, शारजाह से हैदराबाद आ रही थी फ्लाइट
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Wikimedia Commons)

Emergency Landing In Karachi, Pakistan: इंडिगो (indigo) की शारजाह से हैदराबाद आ रही फ्लाइट की रविवार सुबह पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. बताया जा रहा है फ्लाइट शारजाह से हैदराबाद (IndiGo Sharjah-Hyderabad Flight) जा रही थी. यात्रियों को हैदराबाद ले जाने के लिए एक अतिरिक्त विमान को कराची भेजा जा रहा है.

इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo Airlines) की ओर से यह जानकारी दी गई है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट की लैंडिंग की गई है. उड़ान के समय पायलट को कुछ तकनीकी दिक्कतों के बारे में पता चला. इसके बाद उसे कराची की ओर डायवर्ट किया गया. तकनीकी दिक्कत के बारे में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है.

पिछले दो हफ्तों में ये दूसरी बार है जब किसी भारतीय विमान को पाकिस्तान में इमरजेंसी जैसे हालात में लैंडिंग करनी पड़ी है. इससे पहले स्पाइसजेट के एक विमान के साथ भी ऐसा ही हुआ था.

बता दें कि तीन दिन पहले भी जयपुर में इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. इंजन में वाइब्रेशन होने के बाद ये इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2022 09:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).