देश

IndiGo Flights Delayed: देश भर में इंडिगो की कई उड़ानों में देरी, DGCA ने एयरलाइंस से मांगा स्पष्टीकरण

देश भर में इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस की कई उड़ानों में देरी हो रही है. इस मामले में अब डायरक्टरेट ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने मामले में कड़ा संज्ञान किया है. डीजीसीए ने कहा है कि देश भर में इंडिगो की उड़ान में देरी के पीछे की वजह क्या है, इस बारे में एयरलाइंस स्पष्टीकरण दे.

IndiGo Flights Delayed: देश भर में इंडिगो की कई उड़ानों में देरी, DGCA ने एयरलाइंस से मांगा स्पष्टीकरण
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Wikimedia Commons)

देश भर में इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस की कई उड़ानों में देरी हो रही है. इस मामले में अब डायरक्टरेट ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने मामले में कड़ा संज्ञान किया है. डीजीसीए ने कहा है कि देश भर में इंडिगो की उड़ान में देरी के पीछे की वजह क्या है, इस बारे में एयरलाइंस स्पष्टीकरण दे. दरअसल, चालक दल के सदस्यों की अनुपलब्धता के कारण रविवार को देश भर में कई इंडिगो उड़ानों में देरी हुई. इससे कई यात्रियों को इन उड़ानों में सवार होने में असुविधा हुई. बीते कई दिनों से देश भर में इंडिगो एयरलाइंस के विमान तय समय से देरी से उड़ान भर रहे हैं.

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार मामले में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो के खिलाफ कड़ा संज्ञान लिया और देश भर में भारी उड़ान देरी के पीछे स्पष्टीकरण मांगा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2022 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).