Covid Alert: चीन में कोहराम मचा रहे BF.7 वेरिएंट का एक केस वडोदरा मिला, NRI महिला संक्रमित
ओमिक्रॉन BF.7 ने दुनियाभर के देशों को चौंका दिया है. कोविड-19 संक्रमण की वजह बनने वाला कोरोना वायरस 2020 से अभी तक कई बार म्यूटेट हो चुका है.
Covid BF-7 Variant found in Vadodara: गुजरात के वड़ोदरा में एक एनआरआई महिला में कोविड बीएफ-7 वैरिएंट का भारत का पहला मामला सामने आया है. एक NRI महिला इस वैरिएंट से संक्रमित बताई जा रही हैं. उनके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है.
गुजरात में दो और मामले ऐसे सामने आए हैं जिनको लेकर कहा जा रहा है कि वे भी BF7 से संक्रमित हैं. लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है और सैंपल को आगे जांच के लिए भेज दिया गया है.
ओमिक्रॉन BF.7 ने दुनियाभर के देशों को चौंका दिया है. कोविड-19 संक्रमण की वजह बनने वाला कोरोना वायरस 2020 से अभी तक कई बार म्यूटेट हो चुका है. हर नए वेरिएंट ने पुराने वेरिएंट को पीछे छोड़ा और कम से कम साल भी लोगों को अपना शिकार बनाया.
चीन में कोरोना के नए मामलों के पीछे ओमिक्रॉन BF.7 है, जिसका असल वैज्ञानिक नाम BA.5.2.1.7 है, और यह ओमिक्रॉन BA.5 का सब-वेरिएंट है.
BF.7 variant #COVID19 case detected in #Vadodara. The patient is an NRI woman who tested positive in September.
— TOI Vadodara (@TOIVadodara) December 21, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2022 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

