India-Thailand Highway: जल्द ही भारत के लोग पड़ोसी देश म्यांमार से होते हुए थाइलैंड की यात्रा सड़क के जरिए कर सकेंगे. थाइलैंड और भारत के बीच चल रही भारत-म्यांमार थाइलैंड त्रिपक्षीय राजमार्ग परियोजना के तीन से चार वर्षों में तैयार होने की उम्मीद है. भारत में थाइलैंड की राजदूत ने कहा कि 'हाईवे को लेकर काम तेजी से चल रहा है और भारत के मणिपुर में तो काम लगभग पूरा भी चुका है.'

राजदूत पट्टारत होंगटोंग ने कहा, "थाइलैंड से म्यांमार तक सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है. भारत में यह हाईवे मणिपुर के मोरेह तक आएगा. मैं मोरेह गई हूं और मैंने इम्फाल से मोरेह तक सड़क देखी है, जो लगभग तैयार है."

थाइलैंड में इस चार लेन एक्सप्रेसवे का काम 99 प्रतिशत पहले ही पूरा हो चुका है. अब, बहुत कुछ भारत और म्यांमार सरकारों पर निर्भर करता है कि परियोजना कितनी तेजी से पूरी की जा सकती है. थाइलैंड की दूत ने कहा 'इस हाईवे से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. हालांकि उन्होंने कहा कि हाईवे पर किस तरह के वाहन चलेंगे और उनको लेकर क्या फ्रेमवर्क होगा इसको लेकर संबंधित देशों के बीत बातचीत होना बाकी है.

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)