कोरोना से मिली बड़ी राहत, 75 दिनों बाद संक्रमण के सबसे कम 60 हजार नए मामले मिले, पॉजिटिविटी रेट 3.45% हुई
भारत में कोविड-19 के 60,471 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,95,70,881 हो गई. इस अवधि में 2,726 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,77,031 हो गई है. जबकि 1,17,525 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,82,80,472 हुई. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 9,13,378 हो गई है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 39,27,154 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 25,90,44,072 हुआ.
भारत में आज 75 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे कम नए मामले आए. दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.45% है, जो लगातार 8 दिनों से 5% से कम है. रिकवरी रेट बढ़कर 95.64% हो गई है. साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5% से कम होकर वर्तमान में 4.39% है. दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.45% है जो लगातार 8 दिनों तक 5% से कम है.
Recovery Rate increases to 95.64%, Weekly Positivity Rate drops to less than 5%, currently at 4.39%. Daily positivity rate at 3.45%, less than 5% for 8 consecutive days: Ministry of Health #COVID19
— ANI (@ANI) June 15, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2021 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

