देश

COVID-19 India Updates: भारत में बेकाबू हुआ कोरोना! बीते 24 घंटे में 2,64,202 नए मामले, कल की अपेक्षा 6.7 फीसदी ज्यादा केस

भारत में कोरोना की रफ्तार बढ़ते ही जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़ो के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,64,202 नए केस पाए गए. कल की अपेक्षा आज 6.7% ज्यादा केस पाए गए हैं.

COVID-19 India Updates: भारत में बेकाबू हुआ कोरोना! बीते 24 घंटे में 2,64,202 नए मामले, कल की अपेक्षा 6.7 फीसदी ज्यादा केस
कोविड-19 (Photo Credits: PTI)

COVID-19 India Updates: भारत में कोरोना की रफ्तार बढ़ते ही जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़ो के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,64,202 नए केस पाए गए. कल की अपेक्षा आज 6.7% ज्यादा केस पाए गए हैं. हालांकि राहत की बात है इस दौरान 1,09,345 मरीज ठीक हुए हैं. जिन्हें इलाज के बाद घर जाने के लिए छुट्टी दे दी गई है स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार कुल सक्रीय मामले 12,72,073 है. वहीं पॉजिटिविटी दर 14.78%. देश में ओमिक्रॉन (Omicron) के मामले भी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं. देश में अब तक ओमिक्रॉन (Omicron के 5,753 मामलो की पुष्टि हुई हैं. बता दें कि भारत में कोविड-19 के गुरुवार को बड़ी उछाल दर्ज की गई थी. देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,47,417 नए मामले पाए गए थे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2022 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).