देश

Cyber Crime in 2022: पूरे एशिया में भारत पर सबसे ज्यादा हुए साइबर अटैक, चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने

पिछले साल भारत में साइबर हमलों की संख्या में 24.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. एशिया-प्रशांत विश्व स्तर पर सबसे अधिक लक्षित क्षेत्र बना रहा, जहां 2021 में 20.4 प्रतिशत और 2022 में 24.1 प्रतिशत अधिक हमले हुए.

Cyber Crime in 2022: पूरे एशिया में भारत पर सबसे ज्यादा हुए साइबर अटैक, चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने
(Photo: Twitter)

Cyber Crime in 2022: साल 2022 में एशिया में हैकरों ने सबसे ज्यादा हमले भारत पर किए और विश्व स्तर पर (अमेरिका के बाद) इसका दूसरा स्थान है. पिछले साल भारत में साइबर हमलों की संख्या में 24.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. एशिया-प्रशांत विश्व स्तर पर सबसे अधिक लक्षित क्षेत्र बना रहा, जहां 2021 में 20.4 प्रतिशत और 2022 में 24.1 प्रतिशत अधिक हमले हुए.

साइबर सुरक्षा फर्म क्लाउडएसईके के आंकड़ों के मुताबिक, एशिया-प्रशांत क्षेत्र को लक्षित करने वाले हमलों की संख्या में 26.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. क्लाउडएसईके टीआरआईएडी टीम के एक सुरक्षा रिसर्चर ने कहां "इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे क्षेत्रों ने विभिन्न कमजोरियों से ग्रस्त नई तकनीकों के कारण खतरे वाले ठगों का ध्यान खींचा."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2023 05:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).