UPI In UAE-Mauritius-Indonesia Soon: सिंगापुर के बाद अब इन देशों तक होगा यूपीआई का विस्तार, भारतीयों की बल्ले-बल्ले
भारतीय रिजर्व बैंक कई देशों से UPI पेमेंट सिस्टम के बारे में बातचीत कर रहा है. आरबीआई और सरकार चाहती हैं कि यूपीआई का इस्तेमाल दूसरे देशों में भी हो. इससे भारत से इन देशों में फंड की लेनदेन आसान हो जाएगी.
UPI In UAE-Mauritius-Indonesia Soon: भारत और सिंगापुर के बीच यूपीआई (Unified Payment Interface) की सुविधा शुरू होने के बाद अब कई अन्य देश इस डिजिटल पेमेंट के तरीके को अपनाना चाहते हैं. अब लोग घर बैठे केवल मोबाइल के जरिए भारत से सिंगापुर पैसों के लेनदेन कर सकते हैं. सिंगापुर को यूपीआई से लिंक करने के बाद UAE, मॉरीशस (Mauritius) और इंडोनेशिया (Indonesia) ने भी इस पेमेंट सिस्टम में दिलचस्पी दिखाई है.
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) इन देशों से UPI पेमेंट सिस्टम के बारे में बातचीत कर रहा है. आरबीआई (RBI) और सरकार यह चाहती हैं कि यूपीआई का इस्तेमाल दूसरे देशों में भी हो. इससे भारत से इन देशों में फंड की लेनदेन आसान हो जाएगी.
After the successful launch of the cross-border connectivity of real-time digital payment with Singapore last week, experts believe that India's #UPI likely to extend to UAE, Mauritius, Indonesia.https://t.co/S68IzZW2f6
— Mint (@livemint) February 28, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2023 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

