Punjab Elections 2022: AAP से मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा के बाद भगवंत मान का दावा, हम प्रचंड बहुमत से जीतेंगे
आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव को लेकर सांसद भगवंत मान को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया हैं. भगवंत मान को यह जिम्मेदारी दिए जाने के बाद उन्होंने राज्य में जीत का दावा किया है.
Punjab Assembly Elections 2022: आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव को लेकर सांसद भगवंत मान को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया हैं. भगवंत मान को यह जिम्मेदारी दिए जाने के बाद उन्होंने राज्य में जीत का दावा किया है. भगवंत मान ने कहा कि, पंजाब में हम प्रचंड बहुमत से जीतेंगे और यहां मजबूत सरकार आएगी. हम पंजाब को दोबारा रंगला पंजाब बनाएंगे. वहीं आगे भगवंत मान ने कहा कि मैं पार्टी का दिल से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझ पर इतना बड़ा विश्वास किया. मैं पंजाब की जनता को भी धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया. अब मेरी जिम्मेदारी डबल हो गई है तो मैं डबल हौसले से काम करूंगा.
पंजाब में हम प्रचंड बहुमत से जीतेंगे और यहां मजबूत सरकार आएगी। हम पंजाब को दोबारा रंगला पंजाब बनाएंगे: पंजाब में AAP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान #PunjabElections2022 https://t.co/A24oNtu6Fy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2022 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

