IMD Red Alert: हिमाचल-उत्तराखंड में रेड अलर्ट, 9 जुलाई को भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड की आशंका
मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. बाढ़ और भूस्खलन की संभावना है. विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए सभी जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिये गए हैं.
IMD Rain Red Alert For UK & HP: मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के के अधिकांश जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून और पौड़ी गढ़वाल शामिल हैं. विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए सभी जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिये गए हैं.
उत्तराखंड हाई अलर्ट पर: 9 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश (204.4 मिमी से अधिक) होने की संभावना है, सुरक्षित रहें, बाढ़ और भूस्खलन के लिए तैयार रहें.
Uttarakhand on high alert: Heavy to Very heavy with Extremely heavy rainfall (over 204.4 mm) expected on 9th July. Stay safe, be prepared for flooding and landslides.#RedAlert #UttarakhandAlert #HeavyRainfall #StaySafe pic.twitter.com/KootjjQ3z1
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 8, 2023
हिमाचल प्रदेश हाई अलर्ट पर: 8 और 9 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश (204.4 मिमी से अधिक) होने की संभावना है, सुरक्षित रहें, बाढ़ और भूस्खलन की संभावना है.
Himachal Pradesh on high alert: Heavy to Very heavy with Extremely heavy rainfall (over 204.4 mm) expected on 8th & 9th July. Stay safe, be prepared for flooding and landslides.#RedAlert #HimachalPradesh #HeavyRainfall #staysafe@moesgoi@DDNewslive@airnewsalerts@ndmaindia pic.twitter.com/6BQB9CHMG5
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 8, 2023
हिमाचल प्रदेश के शिमला में शनिवार को भारी बारिश के चलते ढिंगू मंदिर के पास भूस्खलन हुआ. यहां के इलाकों में वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है.8 और 9 जुलाई के लिए शिमला, सिरमौर, सोलन और लाहौल और स्पीति के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2023 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

